Translate

रविवार, 25 अप्रैल 2021

आक्सिजन प्लांट का सच

 

 लेखक- शंभु चौधरी


सच क्या है-
1. इसे लगाने की जिम्मेदारी भारत सरकार के "स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार)"  की सहयोगी संस्था "केन्द्रीय चिकित्सा सेवा समाज" (CENTRAL MEDICAL SERVICES SOCIETY) पास है ।
2. यह योजना प्रधानमंत्री केयर फंड के द्वारा लाई गया गई है।
3. इसका ठेका भारत सरकार ने दिया है।
4. 162 में 150 को टेंडर मुझे मिला है 12 के विषय में  केन्द्र सरकार ही बता पायेगी कब और किसे या टेंडर दिया गया है।

कल भाजपा के कई नेताओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि उसे  पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से  8 ऑक्सीजन प्लांट लगाने के पैसे दिए थे पर उसने अभी तक 1 प्लांट ही लगाया। इस सच की खोज करने लगा तो मुझे यह परिणाम मिले।


इस ऑक्सीजन प्लांट को लगाने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार)  की सहयोगी संस्था केन्द्रीय चिकित्सा सेवा समाज (CENTRAL MEDICAL SERVICES SOCIETY) 162 में से 150 ऑक्सीजन प्लांट  का टेन्डर  के द्वारा दिनांक  21.10.2020 को जारी किया गया था। जिसकी सूची निम्न प्रकार है -


1. Assam - 6, 2. Manipur - 3, 3. Meghalaya - 3,  4. Mizoram - 1, 5. Nagaland - 3,  6. Sikkim - 1,
7. Tripura - 2, 8. Himachal Pradesh - 7, 9. Uttarakhand - 7, 10. Bihar - 5, 11. Chhattisgarh  - 4,
12. Madhya Pradesh - 8, 13. Odisha - 7, 14. Uttar Pradesh - 14, 15. West Bengal - 5.
16. Chandigarh - 3, 17. Lakshadweep - 2, 18. Puducherry - 6, 19. Delhi - 8, 20. Andhra Pradesh - 5,
21.  Haryana - 6, 22. Goa - 2, 23. Punjab - 3, 24. Rajasthan - 4, 25.Jharkhand - 4, 26. Kerala - 5,
27. Telangana - 5, 28. Ladakh - 3, 29. Gujarat - 8,  and 30. Maharashtra - 10. Total -150 Units


देखें टेन्डर लिंक को-
http://www.cmss.gov.in/sites/default/files/PSAPLANTTENDERDOCUMENT.pdf


जिसमें से भारत सरकार की सूचना के अनुसार 162 ऑक्सीजन प्लांट (PSA oxygen plants) में से  33 ऑक्सीजन प्लांट ही लगाये जा सके हैं। जिसकी सूची भारत सरकार के द्वारा जारी की गई है।
33 स्थापित हो चुके हैं -
5 एमपी में,
4 हिमाचल प्रदेश में
3 प्रत्येक चंडीगढ़, गुजरात और उत्तराखंड में
2 प्रत्येक बिहार, कर्नाटक और  तेलंग्ना में
और आंध्र प्रदेश , छत्तिसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पुदुचेरी, पंजाब और यूपी प्रत्येक में एक-एक


सच क्या है-
1. इसे लगाने की जिम्मेदारी भारत सरकार के "स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार)"  की सहयोगी संस्था "केन्द्रीय चिकित्सा सेवा समाज" (CENTRAL MEDICAL SERVICES SOCIETY) पास है ।
2. यह योजना प्रधानमंत्री केयर फंड के द्वारा लाई गया गई है।
3. इसका ठेका भारत सरकार ने दिया है।
4. 162 में 150 को टेंडर मुझे मिला है 12 के विषय में  केन्द्र सरकार ही बता पायेगी कब और किसे या टेंडर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में 14 प्लांट हैं जिसमें अभी तक मात्र एक ही लगा है। इसी प्रकार दिल्ली में  8 प्लांट की जगह अभी तक 1 प्लांट लगाया गया है । जिसमें दिल्ली सरकार का कोई संबंध नहीं है।  हां यह ऑक्सीजन प्लांट (PSA oxygen plants) भारत सरकार के द्वारा दिल्ली में लगाया जा रहा है जैसे अन्य सभी प्रदेशों में लगाया जा रहा है।
इस प्रकार हम पाते हैं कि केंद्र सरकार लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। खुद की जवाबदेही को दूसरे पर थोपना एवं बाद में  झूठे आरोप लगाना इनका एकमात्र उद्देश्य बन चुका है।

 
लेखक- शंभु चौधरी, कोलकाता।
Date: 25/04/2021

0 विचार मंच:

हिन्दी लिखने के लिये नीचे दिये बॉक्स का प्रयोग करें - ई-हिन्दी साहित्य सभा

एक टिप्पणी भेजें